Director's Message

Director Director
Director's Message

Director's Message

शिक्षा नगरी कुचामन सिटी में उच्च शिक्षा के साथ विधार्थी के सर्वागीण विकास हेतु 161 छात्र संख्या के साथ 2009 में महाविद्यालय (कला एवं वाणिज्य संकाय) का शुभारम्भ हुआ। महाविद्यालय प्रशासन व शिक्षकों के अथक प्रयास से अल्प समय में मात्र पांच वर्षों में कला, वाणिज्य, विज्ञान व बी.सी.ए. संकाय में महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में मात्रात्मक व गुणात्मक रूप से सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम देकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किये।

शुभकामना-सन्देश

प्रिय विधार्थियों, आदर्श शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित आदर्श महाविद्यालय के माँ सरस्वती के इस पावन मंदिर में प्रवेश इच्छुक सभी विधार्थियों का सत्र 2026-27 में महाविद्यालय परिवार हार्दिक स्वागत करता है। मानव जीवन अमूल्य निधि है, शिक्षा समाज का दर्पण है। शिक्षा का उदेश्य मानव जीवन के उच्चतम लक्ष्यों को प्राप्त करना है। शिक्षा का तात्पर्य पुस्तकीय झानार्जन न होकर मानव का सर्वांगीण विकास करना है। आज देश व भावी समाज को अच्छे युवाओ की आवश्यकता है। अत: मनुष्य को अपने सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिये अच्छी दिशा की आवश्यकता है।

यह संस्था आपके सर्वांगीण विकास को सही दिशा प्रदान कर सके, इसका भरसक प्रयास होगा। महविद्यालय में प्रवेश का तात्पर्य डिग्री प्राप्त करना ही नही बल्कि जीवन के उदेश्यों को निर्धारित कर मानव जीवन की श्रेष्टतम अभिव्यक्ति है। जीवन में सफलता की प्राप्ति हेतु उचित दिशा व कठोर परिश्रम की आवश्यकता है। व्यक्ति के जीवन में असम्भव शब्द नही होता है। विधार्थी काल ही जीवन का स्वर्णिम काल होता है।

जिस महविद्यालय के विधार्थी जितने अधिक अनुशासित एवं कर्मशील होते है उनकी समाज में उतनी ही अधिक उत्कूष्ट छवि बनती है। गुरुजनों की असीम कृपा एवं आर्शीवाद शिष्यों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास में असीम सहायक होता है। इस महविद्यालय में सही मार्गदर्शन मिले तथा आपका सर्वांगीण विकास हो, यही हमारा प्रयास रहेगा। इसके लिये आपसे हम यह आशा करते है की आप महविद्यालय में अनुशासित बनकर रहें जिससे की हम अपने लक्ष्यों व उदेश्यों की प्राप्ति कर सके। आप के भावी जीवन की सफलता हेतु शुभकामनाओं के साथ शिक्षा एवं रोजगार को समर्पित संस्थान।