Adarsh PG College, Kuchaman City, Nagaur (Raj.)
शिक्षा नगरी कुचामन सिटी में उच्च शिक्षा के साथ विधार्थी के सर्वागीण विकास हेतु 161 छात्र संख्या के साथ 2009 में महाविद्यालय (कला एवं वाणिज्य संकाय) का शुभारम्भ हुआ। महाविद्यालय प्रशासन व शिक्षकों के अथक प्रयास से अल्प समय में मात्र पांच वर्षों में कला, वाणिज्य, विज्ञान व बी.सी.ए. संकाय में महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में मात्रात्मक व गुणात्मक रूप से सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम देकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किये।
वर्ष 2012-13 में वाणिज्य संकाय में छात्रा हर्षा अगरवाल व बी.सी.ए. संकाय में छात्रा हेमलता अगरवाल द्वारा विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। शिक्षको के कठोर परीश्रम, असीम कृपा, अनुशासित शेक्षणिक वातावरण और नियमित कक्षाओं की बदौलत छात्राओ ने विश्वविद्यालय टॉप किया।
महाविद्यालय के विधार्थयो को सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने पर नगरपालिका, कुचामन सिटी द्वारा वर्ष 2009 से लगातार हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सम्मानित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय टॉप करने पर छात्राओ को लेपटोप व स्वर्ण पदक देकर विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओ हेतु पूर्णतया अनुशासित व शेक्षिक पूर्ण वातावरण उपलब्ध है।
विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालय खेल-प्रतियोगिता में भी छात्रों ने पदक अर्जित कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। महाविद्यालय ने वर्ष 2015 में वाणिज्य में 8 एवं कला संकाय में 2 मेरिट दी।
आदर्श शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित आदर्श महाविद्यालय के माँ सरस्वती के इस पावन मंदिर में प्रवेश इच्छुक सभी विधार्थियों का सत्र 2016-17 में महाविद्यालय परिवार हार्दिक स्वागत करता है। मानव जीवन अमूल्य निधि है, शिक्षा समाज का दर्पण है। शिक्षा का उदेश्य मानव जीवन के उच्चतम लक्ष्यों को प्राप्त करना है। महविद्यालय में प्रवेश का तात्पर्य डिग्री प्राप्त करना ही नही बल्कि जीवन के उदेश्यों को निर्धारित कर मानव जीवन की श्रेष्टतम अभिव्यक्ति है। जिस महविद्यालय के विधार्थी जितने अधिक अनुशासित एवं कर्मशील होते है उनकी समाज में उतनी ही अधिक उत्कूष्ट छवि बनती है।
महाविद्यालय द्वारा संचालित कोर्स बी.ए. / बी.कॉम. / बी.एस.सी. / एम.ए. हैं। सत्र 2016-17 से महाविद्यालय बी.एस.सी. (अंग्रेज़ी) से शुरु करने जा रहा है। महाविद्यालय सत्र 2017-18 से बी.ए. बी.एड. / बी.एस.सी. बी.एड. इंटीग्रेटेड कोर्स शुरु करने जा रहा हैं।
यह महाविद्यालय 2009 में कुचामन सिटी में उच्च शिक्षा देने के लिये स्थापित हुआ। जिसने उतरोतर प्रगति करते हुये उच्च शिक्षा में कई नए आयाम स्थापित किये। इस महाविद्यालय ने हमेशा सर्व श्रेष्ट परीक्षा परिणाम दिया है। महाविद्यालय ने लगातार पांच वर्षो से वाणिज्य व कला संकाय में गोल्ड-मेडलिस्ट दिये है।
वर्ष 2012-13 में वाणिज्य संकाय में छात्रा हर्षा अगरवाल व बी.सी.ए. संकाय में छात्रा हेमलता अगरवाल द्वारा विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। महाविद्यालय ने वर्ष 2015 की म.द.स. विश्वविद्यालय की परीक्षा में वाणिज्य में 8 और कला संकाय में 2 मेरिट दी हैं। छात्रा प्रेम चौधरी का विश्वविद्यालय स्तर पर कब्बडी टीम में चयन हुआ। महाविद्यालय कुचामन सिटी में ही नही अपितु राजस्थान में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखता हैं। महाविद्यालय पूर्णतया शिक्षा व रोजगार को समर्पित संस्थान हैं।